फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Storm, drizzle and hailstorm have increased the heartbeat of farmers

Budaun News: आंधी, बूंदाबांदी व ओलावृष्टि से किसानों की धड़कनें तेज

Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Storm, drizzle and hailstorm have increased the heartbeat of farmers
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी से चार दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं बिजली की चमक और बादलों की गरज के बीच किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें भय है कि अगर तेज बारिश हुई तो खेत में कटी पड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। इस्लामनगर और कुंवरगांव में ओलावृष्टि होते देख किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिले में मौसम ने करवट ली है। बुधवार शाम को तेज हवा के साथ गर्जना शुरू हो गई, जिसे सुन किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब नौ बजे तक तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में जिन किसानों के गेहूं की फसल अभी नहीं कटी है वह तो थोड़ी राहत में हैं, लेकिन जिनकी फसल कटकर खेत में पड़ी है उनको तेज बारिश में नुकसान होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

उधर, इस्लामनगर और कुंवरगांव में ओलावृष्टि होते देख किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। गनीमत रही कि तेज बारिश नहीं और न ही ज्यादातर देर तक ओलावृष्टि। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बूंदाबांदी से मक्का की खेती को हुआ फायदा, गेहूं की थ्रेसिंग बाधित
दबतोरी। सुबह हुई बूंदाबांदी से मक्का की खेती करने वाले किसान खुश हैं, लेकिन गेहूं की फसल भींगने से नम हो जाने के कारण थ्रेसिंग बाधित हुई है। इसलिए गेहूं की खेती करने वाले किसान मायूस नजर आ रहे हैं।


सैदपुर। सुबह में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते जहां तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों का गेहूं कटाई और निकालने का कार्य बाधित हुआ है।

म्याऊं। क्षेत्र में रात 10 बजे तेज हवा के चलने से गेहूं थ्रेसिंग का काम बाधित हो गया। सुबह पांच बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली वहीं अचानक बदले मौसम ने किसानों के माथे पर पसीना ला दिया। किसान की गेहूं की फसल खेत में पड़ी है, जिसे किसान जल्द से जल्द उठाने का प्रयास कर रहे हैं।


इस्लामनगर। हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवा चल रही है। किसानों की गेहूं की फसल खेत में पड़ी है। किसान जल्दी फसल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद






हवा तेज चल रही है। हल्की बूंदाबांदी से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अगर तेज बारिश होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता था। हालांकि आज भी बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है। -दुर्गेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed