फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stopped the scooty and molested her, put chilli powder in her eyes

Budaun News: स्कूटी रोककर की छेड़खानी, आंखों में मिर्च पावडर डाला

Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stopped the scooty and molested her, put chilli powder in her eyes
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा इलाके में पुलिस चौकी के पास ही स्कूटी रोककर दो युवतियों के साथ मारपीट और छेड़खानी की गई। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात फरवरी को वह और उसकी सहेली स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में पुलिस चौकी के सामने पानी की टंकी के पास विवेक उर्फ मैलुआ व उसका भाई छोटा अपनी पत्नी राजकुमार व एक अज्ञात युवक के साथ मिले। सभी ने उसकी स्कूटी रोक ली।
विज्ञापन

इतने में राजकुमारी ने उसकी व सहेली की आंखों में मिर्च पावडर डालकर स्कूटी गिरा दी। वे दोनों आंखें मलते रहे। इसी बीच आरोपियों ने उन पर ईंट से वार करने शुरू कर दिए। आरोप है कि विवेक अश्लील हरकतें करने लगा। सहेली ने चीख पुकार करके भीड़ जुटा ली। मौके पर जुटी भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने धमकी दी कि तेजाब डालकर उसका व उसकी सहेली का चेहरा बिगाड़ देंगे। मोहल्ले में रहने नहीं देंगे। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed