{"_id":"5ec564588ebc3e9031065c6d","slug":"stoning-and-firing-at-laxmipur-in-bisauli-seven-detained-badaun-news-bly4064944198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली के लक्ष्मीपुर में पथराव और फायरिंग, सात हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली के लक्ष्मीपुर में पथराव और फायरिंग, सात हिरासत में
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में एक लड़की पर टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग की गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने गांव में दबिश देकर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई की बात कह रही है।
बुधवार देेर शाम लक्ष्मीपुर निवासी एक पंद्रह वर्षीय लड़की अपने घर से खाना देने ताऊ के घर जा रही थी। तभी पड़ोस के कुछ युवकों ने उसपर टिप्पणी कर दी। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिवार वालों से शिकायत की। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष पिस्टल और तमंचे लेकर छत पर चढ़ गया। उसने लड़की पक्ष पर छत से ही पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि हवाई फायरिंग भी की गई।
इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक पथराव होता रहा। उसी समय मोहल्ले के लोगों ने फायरिंग की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है। लड़की के परिवार वालों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर बिसौली पंकज लवानिया ने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें सात लोगों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।