फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fight between two sides in Moozhag of Badaun eight people arrested

Budaun: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और फायरिंग भी हुई, एक महिला समेत छह घायल; आठ लोग गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 12:55 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव बरसुनिया में रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fight between two sides in Moozhag of Badaun eight people arrested
मारपीट में घायल ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बरसुनिया में रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे, फरसा और भाले निकल आए। एक-दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव बरसुनिया थाने से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर है। शनिवार दिन में करीब 11 बजे गांव के महिपाल और नरसिंह पक्ष के लोग खेतों में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। तीन दिन पहले नरसिंह और महिपाल के बच्चों में झगड़ा हो गया था। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने महिपाल पक्ष के एक व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को थाने के पास बने मार्केट के पीछे दोनों पक्षों के बीच खेत में पाइप डालने और ट्रैक्टर निकालने को लेकर फिर से झड़प हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग लामबंद हो गए और फरसा-भाला और असलहे लेकर पहुंच गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इस दौरान एक पक्ष के महिपाल, परमवीर, उमेश और दूसरे पक्ष के नरसिंह, सतीश, प्रेमवती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव फायरिंग की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन कम फोर्स होने के कारण पुलिस भी आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर इन लोगों पर काबू किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले असलहा लिए लोग यहां से भाग निकले। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आठ को गिरफ्तार कर दिया है। छह घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। इनमें एक पक्ष का आरोपी सर्वेश होमगार्ड है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एक पक्ष के उमेश, परमवीर, महिपाल, सुभाष, राजवीर, अर्जुन, सर्वेश और अजयपाल तथा दूसरे पक्ष के नरसिंह, सतीश, अरमान, शरद, नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


मूसाझाग में दो पक्षों के बीच खेत में पाइप डालने और ट्रैक्टर निकालने को लेकर झड़प में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed