फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Steady Sangh MP Representatives wrote a letter

संभल के जिलाध्यक्ष को सांसद प्रतिनिधि ने लिखा पत्र

Thu, 28 May 2015 07:41 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन

चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम पर संविदा की नौकरी के नाम पर बदायूं के गांव बेहटाजवी के सपा कार्यकर्ता ने 38,000 रुपये ठगी का जो आरोप लगाया है। उसमें शासन के आदेश पर जांच और दोनों पक्षों के बयान हो जाने के बाद भी परिणाम सामने नहीं आया है। 23 महीने बाद भी यह मामला निपटा नहीं है। सब तरफ से हार मानने के बाद पार्टी कार्यकर्ता ने सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव की शरण ली है। उन्होंने भी पार्टी कार्यकर्ता का मान रखते हुए संभल के सपा जिलाध्यक्ष अफरोज को पत्र भेजकर कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता की यथायोग्य मदद की जाए।

विज्ञापन

जिले के गांव बेहटा जवी निवासी रूमपाल बघेल सपा कार्यकर्ता हैं। चंदौसी विधायक के खिलाफ शिकायत का सिलसिला उन्होंने 17 जून, 2013 से शुरू किया। इसके बाद 15 अगस्त 2013 और तीन जुलाई 2014 को भी शिकायतें की। 23 जुलाई 2014 को कोतवाली में तहरीर दी गई। शासन के निर्देश हुए तो जांच शुरू हुई रूपपाल ने बताया कि शासन के आदेश पर विधायक द्वारा 30,000 रुपये की रिश्वत के मामले में दोनो पक्षों के बयान हुए। कोतवाली मेें दी गई तहरीर पर कोतवाली उपनिरीक्षक ने 23 जुलाई, 2014 को जांच कर ली। इसके बावजूद भी उन्हें उनकी रकम वापस नहीं मिली। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने चंदौसी के नवाबपुरा गांव के राम रहीस यादव पुत्र बादशाह और और बदायूं के गांव रुदेना घंघोसी निवासी जगत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र यादव के मार्फत दिलाई थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में रूमपाल बघेल सांसद से मिलने यहां उनके निवास पर आए तो सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार यादव से मिले। लगातार प्रयास के बाद भी सपा कार्यकर्ता को धनराशि वापस नहीं मिली है। विपिन कुमार यादव ने उनकी मदद का आश्वासन दिया और उन्हें संभल के पार्टी जिलाध्यक्ष के पास भेजा है, ताकि वह पीड़ित की मदद कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed