फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reward of 25,000 announced for attempted murder accused who escaped from police station.

Budaun News: थाने से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Wed, 09 Sep 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25,000 announced for attempted murder accused who escaped from police station.
सिविल लाइंस थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हत्या का आरोपी सुरजन सिंह यादव। फोटो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए हत्या के प्रयास के आरोपी सुरजन सिंह यादव पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने मंगलवार को 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए लगाई गईं हैं। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित किए गए उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों के बाद अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के अभियोग में वांछित सुरजन सिंह यादव (38) पुत्र रामबहादुर निवासी गांव फिरोजपुर इकलहरी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल लाइंस थाने लाकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब तीन बजे वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में एसएसपी ने लापरवाही मानते हुए उपनिरीक्षक सचिन यादव, आरक्षी सतेंद्र कुमार और आरक्षी सनी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब मंगलवार को एसएसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed