फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stationary Tractor Started; Pillars Collapsed Upon Impact, Youth Crushed to Death

Budaun News: खड़ा ट्रैक्टर किया स्टार्ट, टकराते ही पिलर्स टूटे, दबकर युवक की मौत

Fri, 24 Apr 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stationary Tractor Started; Pillars Collapsed Upon Impact, Youth Crushed to Death
नूरपुर पिनौनी में ट्रैक्टर पर गिरा पिलर। संवाद
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर क्षेत्र की पुलिस चौकी नूरपुर पिनौनी में धर्मकांटे पर गेहूं की तौल कराने आए एक किसान के खड़े ट्रैक्टर को गांव के ही युवक ने चाभी लगाकर स्टार्ट कर दिया। अचानक ट्रैक्टर तेजी से आगे बढ़ गया और सामने बने पिलर्स से टकरा गया। पिलर्स टूटकर ऊपर गिरने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना उघैती के गांव कोठा निवासी इंद्रपाल प्रजापति गेहूं की फसल बेचने ट्रैक्टर से नूरपुर पिनौनी आए थे। उन्होंने उसकी तौल कराने के लिए ट्रैक्टर धर्मकांटे पर खड़ा कर दिया। वहां उन्हीं के गांव का युवक सचिन (20 साल) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता खड़ा था। अचानक ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट से उतरकर इंद्रपाल प्रजापति उतरकर किसी से बात करने लगे। चाभी उसी में ही लगी थी।
विज्ञापन

सचिन अचानक ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और चाभी घुमाकर ट्रैक्टर स्टार्ट करना चाहा। ट्रैक्टर गियर में होने के कारण एक दम दौड़ पड़ा और सामने बने पिलर्स में टकरा गया। पिलर्स टूटकर सचिन के ऊपर आ गिरे। पिलर्स में दबने से सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी हरिमोहन यादव और इंस्पेक्टर इस्लामनगर उदयवीर सिंह और परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है। इंस्पेक्टर ने कहा है कि तहरीर आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में ट्रैक्टर और मृतक एक ही गांव के होने के कारण दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।

सुरक्षा के लिए लगे तारों में उलझी बाइक, चालक की मौत, साथी घायल
दातागंज। गांव बेहटा माधौ के जोगेंद्र पाल फौजी गांव निवासी अपने मित्र होशियार सिंह के साथ बुधवार को अपनी बेटी की ससुराल कुंडरा गए थे। रात 10 बजे के करीब वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे कि तभी वीरमपुर और कुंडरा गांव के बीच में उनकी बाइक खेत की सुरक्षा के लिए लगे ब्लेड वाले धारदार तारों से टकरा गई। बाइक होशियार सिंह चला रहे थे।
सूचना पर कुडरा और वीरमपुर गांव के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गई। दोनों लोगों को उलझे हुए तारों से निकला गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लाया गया। यहां होशियार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोगेंद्र फौजी को बदायूं रेफर कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव बदायूं भेजा गया है। संवाद

टनकपुर में वाहन से घायल अधेड़ की मौत
दातागंज। गांव फीरोजपुर निवासी अनंदपाल (55 साल) एक सप्ताह पूर्व पूर्णागिरि के दर्शन के लिए गए थे। वहां टनकपुर में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ गए लोगों ने उनके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां ठीक न होने पर दिल्ली ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन शव को अपने गांव ले आए हैं। परिजनों ने दुर्घटना में मौत का हवाला देकर थाना पुलिस को सूचना दी है और पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है। टनकपुर में कौन से वाहन से उनकी टक्कर हुई, उसकी अभी कोई जानकारी नहीं हुई है। परिवार वालों का कहना है कि इस मामले में टनकपुर पुलिस को भी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग करेंगे। संवाद


इंटर का छात्र था युवक, सुबह गई जान, शाम को परीक्षा में हो गया पास



हादसे का शिकार हुए सचिन इंटरमीडिएट का छात्र था। सुबह उसकी हादसे में जान चली गई, जबकि शाम को जब परीक्षा परिणाम आया तो वह पास हो गया। अब परिजन इस बात को लेकर भी काफी दुखी है।

नूरपुर पिनौनी में ट्रैक्टर पर गिरा पिलर। संवाद

नूरपुर पिनौनी में ट्रैक्टर पर गिरा पिलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed