फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Statements of Pradhan and DDO taken in CDO office

Budaun News: सीडीओ कार्यालय में लिए गए प्रधान और डीडीओ के बयान

Fri, 23 May 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Statements of Pradhan and DDO taken in CDO office
बदायूं। इस्लामनगर विकास खंड के गांव नूरपुर पिनौनी के प्रधान से जांच के नाम पर दो लाख रुपये की मांग का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने टीम गठित कर जांच शुरू कराई है। बृहस्पतिवार को शासन की टीम विकास भवन पहुंची। वहां पर प्रधान और डीडीओ के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच करने के लिए ग्राम विकास के संयुक्त आयुक्त आशुतोष दुबे टीम के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे विकास भवन पहुंचे। सीडीओ कक्ष में बैठकर उन्होंने पहले प्रधान राधेश्याम गिरी से पूछताछ की। उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई। उसके बाद डीडीओ अजय प्रताप से पूछताछ की गई। उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई। यह टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। --
विज्ञापन

कोट
- प्रधान द्वारा लगाए गए झूठे आरोपी की जांच करने को लखनऊ की टीम यहां आई थी। प्रधान से भी पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए है। जांच में सब साफ हो जाएगा। उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। -अजय कुमार, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मूल पत्रावली से छेड़खानी की आशंका, डीएम से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर पिनौनी। प्रधान राधेश्याम गिरि ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उसने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) पर मूल पत्रावली साथ ले जाने का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि मूल पत्रावली के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की जा सकती है। पांच मई को विकास कार्यों की जांच करने के लिए डीडीओ अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान डीडीओ ने उनसे विकास कार्यों की सभी मूल पत्रावलियां ले ली थीं। जब ग्राम प्रधान ने उनसे रिसीविंग देने को कहा तो वह आग बबूला हो गए। उसके बाद अगले दिन अचानक से फिर गांव में जांच को आए थे, लेकिन 26 फाइलें वापस नहीं की। ग्राम प्रधान को आशंका है कि मूल पत्रावलियों में छेड़छाड़ की जा सकती है। ग्राम प्रधान ने डीएम से 26 फाइलें वापस करने की गुहार लगाई है। संवाद

---------
सीजेएम कोर्ट ने रिपोर्ट तलब करने के दिए आदेश



प्रधान के बेटे ने डीडीओ पर प्रधान के मानसिक उत्पीड़न, रिश्वत मांगने और मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोर्ट याचिका दायर की थी। इस मामले में सीजेएम कोर्ट से रिपोर्ट मांगी गई है। पंचायत सचिव आस मोहम्मद ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र देकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed