{"_id":"0dc5a247d492fd31ea4dbb85e87f1763","slug":"state-level-competition-starts-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Sat, 19 Sep 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की मौजूदगी में जुटे आयोजकों ने भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बैठक करके व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। मेंदीरत्ता ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को पूर्वाह्न में शुरू होगी। विधायक आबिद रजा उदघाटन करेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी और बरेली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अमरपाल सिंह रोंपी विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। तैयारियों को लेकर आयोजकों ने एमजीपी कॉलेज के मैदान का भी जायजा लिया। मैदान पर व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया। देर शाम कई प्रतिभागियों के साथ कोच भी पहुंच गए हैं। व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में किशनचंद्र शर्मा, सुदर्शना भाटिया, देवेंद्र सिंह, विजय यादव, चांद मोहम्मद, अनमता खांन, दीपेश सिंह, रामअवतार और सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन