{"_id":"5dc5c9f88ebc3e5b5a31d843","slug":"sport-badaun-news-bly3832652128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम में राजुल और भाला फेंक में गीता रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम में राजुल और भाला फेंक में गीता रहीं अव्वल
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह में दूसरे दिन शुक्रवार को कैरम, शतरंज, भाला फेंक समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अब शनिवार को चक्का फेंक, शतरंज आदि प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच खेला जाएगा।
कॉलेज में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन गोला फेंक, चक्का फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही कैरम व भाला प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। कैरम प्रतियोगिता में पहला स्थान राजुल मिश्रा, दूसरा स्थान आशिया अख्तर और राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में गीता प्रथम, सरस्वती द्वितीय और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि बैडमिंटन, गोला फेंक, चक्का फेंक और शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में हो रही हैं। इस मौके पर डॉ.अंबा प्रसाद, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. राजधन, डॉ. भगवान सिंह, डॉ. वंदना, रोहित कुमार, अफसाना, प्रेमराज आदि मौजूद रहे।
हार्टफुलनेस ध्यान कार्यशाला का समापन
बदायूं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान की कार्यशाला का समापन हो गया। समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर स्मिता जैन की ओर से हार्टफुलनेस टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हार्ट आधारित ध्यान है और अगर कोई हमारा मार्गदर्शन कर सकता है तो वह है सिर्फ हमारा हार्ट। कोआर्डिनेटर अशोक कुमार सिंह द्वारा ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार व विजय सिंह द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान को गहरा बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर वंदना का विशेष सहयोग रहा। संवाद