{"_id":"6362c176ec47f27ac42af007","slug":"speeding-car-rammed-three-bikes-death-of-brother-in-law-and-sister-in-law-badaun-news-bly5026005169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक रौदीं, देवर-भाभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक रौदीं, देवर-भाभी की मौत
विज्ञापन
मृतिका अजमत बी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कादरचौक-बदायूं रोड पर शेखूपुर भट्ठे के नजदीक बुधवार को तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को रौंद दिया और ईंटों के चट्टे में जा घुसी। इसमें ग्राम भदसिया निवासी 22 वर्षीय नाजिम और उसकी 25 वर्षीय भाभी अजमत बी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया।
हादसा बुधवार करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी नाजिम पुत्र सलामुद्दीन बाइक पर अपनी भाभी अजमत बी पत्नी अली मोहम्म्मद को शहर से दवा दिलाकर घर लौट रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक शेखूपुर से निकलकर भट्ठे के नजदीक पहुंची थी। उसके आगे बाइक पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया निवासी अभिलाष और उसकी पत्नी धर्मवती थे। वह हेलमेट लगाए थे। नाजिम की बाइक के पीछे बाइक पर अभिलाष का भांजा चरन सिंह और उसकी 60 वर्षीय मां ओमवती थी। वह भी हेलमेट लगाए था।
ये लोग कादरचौक के गांव सिवाया हामिदपुर में अपने रिश्तेदार भंवर सिंह को देखने जा रहे थे। तभी कादरचौक की ओर से आ रही कार की टक्कर एक-एक करके तीनों बाइक में लगी। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे चाय के खोखे के बराबर में ईंटों के चट्टे से जा टकराई। कार में दो महिलाएं थीं। उसका ड्राइवर और वे महिलाएं उतरकर भाग गए। हादसे को देखकर तमाम राहगीर रुक गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां नाजिम और उसकी भाभी अजमत बी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चारों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। कार नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल बालक की मौत
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव चंजरी में एक हादसे में घायल चार वर्षीय विजय पुत्र छत्रपाल की मंगलवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक 30 अक्तूबर को बालक परचून की दुकान से कुछ सामान लेकर लौट रहा था। तभी गांव की बाइक की टक्कर लग गई थी। इसमें बालक घायल हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
कुंवरगांव। कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी 58 वर्षीय श्रीकांति पत्नी खूबचंद भैयादूज के दिन बिनावर इलाके में अपने फुफुरे भाई की दूज करके लौट रहीं थीं। वह अपने दामाद ककोड़ा निवासी तुलसीराम के साथ कुंवरगांव आ रहीं थीं। रास्ते में हुसैनपुर के पास सड़क पार कर रहे ठेला से बाइक टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। उनका बरेली में उपचार चल रहा था। मंगलवार को श्रीकांति की बरेली में मौत हो गई। बुधवार को परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

कादरचौक-बदायूं रोड पर सड़क किनारे पड़ी बाइक देखते राहगीर। संवाद- फोटो : BADAUN

मृतक नाजिम। संवाद- फोटो : BADAUN