{"_id":"f24a1a0d6defed61d6af111bebfc368f","slug":"speed-of-up-to-hundred-kasganj-speshal-dudegi-from-gm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज तक सौ की स्पीड से दौड़ेगी जीएम स्पेश्ाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज तक सौ की स्पीड से दौड़ेगी जीएम स्पेश्ाल
बदायूं
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ब्राडगेज लाइन का
विज्ञापन
निरीक्षण करेंगे। रामगंगा से कासगंज के बीच होने वाले निरीक्षण में
ब्राडगेज लाइन पर सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उनकी ट्रेन दौड़ेगी।
वह इनके बीच में पड़ने वाले स्टेशनों और कराए गए कार्य की प्रगति को
देखेंगे। इसके बाद सीआरएस इंस्पेक्शन के लिए तिथि तय होगा।
एक साल से चल रहे आमान परिवर्तन के काम को मूर्त रुप देने की तैयारी अंतिम चरण में है। एक तरफ जहां सीआरएस इंस्पेक्शन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। वहीं 12 फरवरी को महाप्रबंधक (जीएम) एनईआर राजीव मिश्र निरीक्षण करेंगे। बरेली से कासगंज के बीच यह उनका पहला सफर होगा। रेल अधिकारियों की माने तो सभी कार्य को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
एनईआर इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जीएम 12 फरवरी को कासगंज तक सुबह नौ से शाम चार बजे तक इंस्पेक्शन करेंगे। निरीक्षण वाली ट्रेन को सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। इस दौरान मानवरहित मानवसहित समपार पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआरएम इज्जतनगर की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं। समपार और ब्राडगेज लाइन के आसपास रहने वालों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने के लिए कहा गया है। गुरुवार को दोपहर एक बजे वह बदायूं में वार्ता भी करेंगे।