फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Special religious ritual held at the end of Paryushan festival

Budaun News: पर्यूषण पर्व के समापन पर हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Special religious ritual held at the end of Paryushan festival
बिल्सी जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला आठ स्थित प्राचीन पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को पर्यूषण पर्व के समापन पर एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक के साथ किया गया। इसके बाद विधि विधान से सभी 24 तीर्थंकरों के अर्घ्य समर्पित किए गए।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन महा समिति के मंडल अध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि शरीर से दुर्बल व्यक्ति सुखी रह सकता है, लेकिन स्वभाव से दुर्बल व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता। बाहर से व्यक्ति अच्छा दिखे तो यह जरूरी नहीं कि वह अंदर से भी अच्छा हो, ध्येय तो सभी का अच्छा बनने का ही होता है लेकिन वह अपने अंदर के दोष, दुर्बलता, दुर्गुण तथा दुष्ट प्रवृत्तियों को छोड़ नहीं पाते। उन्होंने कहा जब तक चेतना को विकृत करने वाले तत्वों की समझ आपके अंदर नहीं आएगी तब तक आप अपने अंदर के दोष, काम, क्रोध, मान, माया, लोभ से नहीं बच सकते। उन्होंने स्वभावगत दुर्बलता की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग इतने अधीर होते हैं कि वह बात-बात पर तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। कोई बात कर रहा है उनके बीच में जाकर बोलना, टोंकना, यह भावगत कमजोरी कहलाती है। अपशब्द बोलना, झूठ बोलना, व्यसन यह स्वभाव गत कमजोरियां होती हैं। इन कमजोरियों को दूर किए बिना आप अपने आपको अच्छा आदमी नहीं कह सकते। जो लोग हिंसा-पाप में लिप्त हैं वह दुष्प्रवृत्ति के लोग होते हैं। इस मौके पर जैन समाज के अधिकांश लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed