फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Special leave and Enrollment dilemma

विशेष अवकाश और दाखिले पर असमंजस

Thu, 26 Mar 2015 07:30 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 26 Mar 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

एक अप्रैल से सत्र शुरू कराने को लेकर जहां शासन ने यूपी बोर्ड एग्जाम के शेड्यूल में परिवर्तन कर 31 मार्च तक एग्जाम समाप्त कराने का निर्णय लेते हुए आदेश दिए। वहीं मूल्यांकन के चलते विशेष अवकाश और प्रोविजनल दाखिले पर कोई विचार नहीं किया गया है। जबकि एग्जाम पैटर्न लागू होने के साथ इसे भी लागू करने के आदेश दिए हुए हैं। इससे शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। हालांकि डीआईओएस का कहना है कि ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, अगर आता है तो इस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर एजुकेशन मुहैया कराने के उद्देश्य से इस बार एक अप्रैल से सत्र का प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं बोर्ड एग्जाम समाप्त होने के बाद 31 मार्च से मूल्यांकन कार्य भी स्टार्ट हो रहा है। जो 15 से 20 दिन लगातार चलेगा। जिले के एक हजार से अधिक शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियां जाचेंगे। शिक्षाविदों की माने तो संशोधन में जहां यूपी बोर्ड एग्जाम मार्च के अंत तक कराने के निर्देश दिए गए। वहीं मूल्यांकन के समय शिक्षकों के ड्यूटी में लगे होने के कारण विशेष अवकाश और प्रोविजनल दाखिले लेने के लिए भी कहा गया, लेकिन एग्जाम कराने पर यह लागू कर दिया गया, परंतु अवकाश पर कोई भी निर्देश नहीं दिए गए।
विज्ञापन

उप्र प्रधानाचार्य परिषद के सुनील मिश्रा बताते हैं कि नया सत्र एक अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कक्षा 11 में प्रोविजनल दाखिले भी लिए जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद जो भी होगा, उसी के अनुरूप प्रवेश ले लिया जाएगा। बताया कि मूल्यांकन में विशेष अवकाश भी मान्य है, लेकिन जिला स्तर पर आदेश मिलने पर इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार कार्य किया जा रहा है। एग्जाम के आदेश थे, जो कराए गए। विशेष अवकाश के आदेश नहीं आए हैं। आने पर अमल किया जाएगा।
-वीना यादव, डीआईओएस, बदायूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed