फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Special cleaning program will run for one hour daily from October 1st

Budaun News: एक अक्तूबर से रोजना एक घंटे चलेगा विशेष सफाई कार्यक्रम

Tue, 26 Sep 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning program will run for one hour daily from October 1st
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में दो अक्तूबर से ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: कचरा मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। एक अक्टूबर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे का विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में एक वार्ड में दो-दो तथा ग्राम पंचायत में एक-एक स्थान सफाई के लिए 26 सितंबर तक चयनित स्थान की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक इवेंट की आईडी क्रिएट की जाए।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा डॉट कॉम पर इवेंट क्रिएट किया जाए। सभी लोग अपने पास के इवेंट में शामिल होना है। पर्यटन स्थल, बाजार, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्मारक, नदियों के किनारे, घाट, नालियों और नाले आदि पर सफाई की जाए। स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियों के साथ स्वच्छता अभियान सिंगलयूज्ड प्लास्टिक के विकल्पों को प्रोत्साहित करते हुए छात्रों में निबन्ध, नारालेखन, भाषण, पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबियापुर और आसफपुर में लगेंगे चिंतन शिविर
बदायूं। नीति आयोग भारत सरकार की ओर से चयनित आकांक्षी ब्लॉक अंबियापुर एवं आसफपुर में ब्लाॅक डेवलेपमेंटर स्टेटजी बनाने के लिए चिंतन शिविर लगाया जाएगा। 30 सितंबर को जिला मुख्यालय के साथ चयनित विकास खंडों में किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुई बैठक मेंबताया कि आकांक्षात्मक ब्लॉकों में जो पांच इंडिकेटर रखे गए हैं, उनमें हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक विकास, मूलभूत सुविधाओं को शामिल किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भवः योजना के द्वारा आशा एएनम व वह प्रधान सक्रिय होकर कार्य करें, जिनका नहीं बना है उसको सूचित करें। कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed