फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MP Neeraj Maurya Attacks the Government

Budaun News: सपा सांसद नीरज मौर्य का सरकार पर हमला

Sat, 14 Mar 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
SP MP Neeraj Maurya Attacks the Government
बदायूं। जिले में एचपीसीएल बायोगैस प्लांट पर हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। आंवला से समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्लांट के अधिकारी सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक माह पहले ही धमकी मिलने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह गंभीर घटना हुई है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गृह मंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की जाएगी तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की भी मांग की जाएगी। सांसद ने कहा कि पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह प्लांट में घुसकर अधिकारियों को बाहर बुलाकर दोनों पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ निलंबन से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने घटना पर जताया दुख
बदायूं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने सैजनी प्लांट में हुए हत्याकांड पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा ने पूर्व में कई बार पुलिस को बताया था कि उनकी जान को खतरा है, तब भी पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और आरोपी ने प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों की हत्या कर दी। यह घटना पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। प्रभावशाली लोग इस प्लांट को बर्बाद करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी पुलिस की भूमिका के साथ अपराधियों को सरंक्षण देने वालों की भी जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed