फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP District President's luxury car crushes advocate, death

Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष की लग्जरी कार ने अधिवक्ता को रौंदा, मौत

Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
SP District President's luxury car crushes advocate, death
बदायूं। सहसवान-बदायूं मार्ग पर शनिवार शाम कौल्हाई के नजदीक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार अधिवक्ता को रौंद दिया। मौके पर ही अधिवक्ता राकेश कुमार (52) की मौत हो गई। कार सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि उनकी कार नाधा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा से लौट रही थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता राकेश कुमार गांव दहेमी के रहने वाले थे। वह शनिवार सुबह बाइक से सहसवान गए थे। शाम के समय घर लौट रहे थे। उनकी बाइक मुजरिया क्षेत्र में कौल्हाई के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। यही पर कार ने टक्कर मार दी। कार दो सेकेंड के लिए सड़क पर रुकी, कोई व्यक्ति नीचे उतरा भी नहीं। लग्जरी कार के पीछे एक और कार थी। जिसकी लग्जरी कार से टक्कर हुई। एक व्यक्ति पीछे वाली गाड़ी से उतरा पर पल भर में ही उसने भी अपनी गाड़ी दौड़ा दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में पूरा कैद हुआ है।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई थी। उस पर लिखे यूपी 24 वाई 0008 नंबर की कार सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार नंबर के आधार पर अधिवक्ता के भाई उमेश ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ आरती कौशिक ने बताया कि इस संबंध में तहरीर आई है। इसमें एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed