फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP candidates leaving the field, one ran away...other is also preparing to leave: Yogi

मैदान छोड़ रहे सपा प्रत्याशी, एक भाग गए... दूसरे भी जाने की तैयारी में : योगी

Wed, 03 Apr 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
SP candidates leaving the field, one ran away...other is also preparing to leave: Yogi
प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सपा-बसपा और कांग्रेस पर सियासी वार करते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सपा प्रत्याशी बदायूं का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। पहले एक आए थे, जो चले गए। दूसरे भी जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

बदायूं क्लब मैदान में मंगलवार दोपहर हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग से बदायूं लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह और आंवला लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार धर्मेंद्र शाक्य के समर्थन में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बदायूं को महर्षि भगीरथ की तपस्थली बताते हुए देश व प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर भाजपा के समर्थन का आह्वान किया। साथ ही नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार कर रहे परिवारवादी राजनीतिक दलों और 140 करोड़ जनता को परिवार मान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार के बीच है। वक्त के साथ देश-प्रदेश की छवि में आए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 पहले के भारत और 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सोचिए तो सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा, बसपा कांग्रेस, ये कर्फ्यू के समर्थक हैं। भाजपा नए उत्तर प्रदेश को बना रही है, जहां कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकलती है। ये दल पारिवारिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। इसलिए इश बार चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज के मुद्दे पर भी है। भारतीय जनता पार्टी कानून के राज में विश्वास करती है। चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस, तुष्टीकरण बनाम संतुष्टीकरण के बीच भी है। एक तरफ भ्रष्टाचारी और दूसरी तरफ देश के लिए काम करने वाले व भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का काम करने वाली भाजपा होगी। एक तरफ चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ बांटने वाले लोग हैं और दूसरी ओर देश की संतुष्टि का आधार रखने वाले मोदी है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्हें अब आप तीसरा कार्यकाल दीजिए तो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। भाजपा सबका साथ-सबका विकास करती है पर भाजपा शासनकाल से पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। मोदी की गारंटी आपने तब तो जरूर देखी होगी जब 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव के राशन मिला। चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले 12 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक इलाज की गारंटी मिली।
सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक, कवि, साहित्यकार, खिलाड़ी, अधिवक्ता, सीए के अलावा भट्ठा, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालक, मेंथा व सराफा व्यापारी, बीमा कंपनी एजेंट, रिटायर्ड फौजी आदि शामिल हुए।
--


योगी बोले- 2014 से पहले नहीं था विश्व में देश का सम्मान
योगी आदित्य नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मतदाताओं को जोड़ा। वह बोले-भारत का 2014 से पहले कोई सम्मान नहीं रह गया था। देश के अंदर सीमाएं सुरक्षित नहीं रह गई थी। कहीं उग्रवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद था। देश के अंदर भयानक वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश के अंदर लूट खसोट करने की पूरी छूट दी गई थी। यह लोग अराजकता फैल रहे थे, गुंडागर्दी फैला रहे थे। देश के अंदर राजनीति को अपनी बपौती समझते थे और भारत की भावनाओं के साथ में खिलवाड़ कर रहे थे। गरीबों के हक पर डकैती डाली जा रही थी। उपद्रवियों को आसरा दिया जाता था।
--

पहले रामजन्मभूमि की बात करने पर पड़ती थी लाठी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर और धारा 370 का मुद्दा भी छेड़ा। बोले, मोदी से पहले जब इस देश के अंदर जब कोई आस्थावान रामजन्म भूमि के बारे कहता था तो लाठी डंडों से प्रहार करके उनके मुंह और आवाज को बंद करने का काम किया जाता था। मोदी आए तो राम मदिर बना। धारा 370 भी हटी। पिछले 10 सालों में दुनिया के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्मान बढ़ा है। अयोध्या में देश और दुनिया लोग अब आना चाहते हैं।
--

केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री रहे मंच पर
सम्मेलन में मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह. आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य, बदायूं के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, संभल से भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, भाजपा के बदायूं के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, एमएलसी बागीश पाठक, महाराज सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, दीपमाला गोयल, पूर्व राज्यमंत्री अजीत कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव समेत कई प्रमुख नेता और भाजपा पदाधिकारी मंच पर रहे। संचालन देवदत्त शर्मा ने किया।


15 नंबर फोटो का कैप्शन



बदायूं में मंगलवार को हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा,राज्य मंत्री गुलाब देवी, प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,डॉ दिनेश सिंह। संवाद




प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद सम्मानित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed