{"_id":"69a1ff21f58516749a0b4650","slug":"son-killed-father-injured-in-road-accident-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158274-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
Sat, 28 Feb 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। तेरहवीं की दावत खाने बाइक से आ रहे पिता-पुत्र को अलाुपर थाना क्षेत्र के गांव म्यांऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे टक्कर मार दी। हादसे में नौ साल के पुत्र राम की मौत हो गई। जबकि, पिता का इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कासगंज जिले के थाना सुनगड़ी क्षेत्र के गांव अजीत नगर निवासी लालू की ससुराल में तेरहवीं संस्कार था। दावत खाने के लिए अपने नौ साल के बेटे राम को साथ लेकर बाइक से अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सेना आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक म्याऊं कस्बे के पास पहुंची कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राम गंभीर घायल हो गया। जबकि पिता लालू बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों व रिश्तेदारों को मिली तो रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।