{"_id":"6a70f2fb6aa573bfc80c4b7d","slug":"son-dies-of-electrocution-while-trying-to-save-his-mother-woman-injured-badaun-news-c-123-1-ba11032-170011-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मां को बचाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बेटे मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मां को बचाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बेटे मौत, महिला घायल
Tue, 04 Aug 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
- नवल किशोर का फाइल फोटो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में सोमवार की शाम दर्दनाक हादसे हो गया। मां को बचाने के प्रयास में 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां झुलस गईं।
गांव नाई पिंडरी निवासी गजराम सिंह के पुत्र नवल किशोर (23) के घर के आंगन में बंधे तार पर कपड़े सूख रहे थे। सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे उसकी मां रामश्री कपड़े उतारने पहुंचीं। इसी दौरान तार में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं।
मां को करंट से तड़पता देख नवल किशोर उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर चिपक गया। इसी बीच भतीजे अमन ने दोनों को करंट की चपेट में देखा। उसने डंडे की मदद से दोनों को तार से अलग किया। परिजन दोनों को उपचार के लिए बिल्सी ले गए, जहां चिकित्सकों ने नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया। रामश्री का उपचार शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। परिवार के लोगों ने अभी घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी है।