{"_id":"58df9f654f1c1bc20463fac3","slug":"solar-day-in-the-binwar-police-station-only-during-a-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर थाने में समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी ही पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनावर थाने में समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी ही पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर थाने में समाधान दिवस के
दौरान एक फरियादी ही पहुंचा
डीएम और एसएसपी भी रहे मौजूद, चुनाव के बाद फिर शुरू हुआ आयोजन
जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर पंचायती तरीके से आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए थानों में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन चुनाव के बाद फिर शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार एवं एसएसपी महेन्द्र यादव संयुक्त रूप से थाना बिनावर में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहे लेकिन सिर्फ एक फरियादी ही पहुंचा, जिसकी समस्या का निस्तारण करा दिया गया।
मलगांव गांव के दुर्गपाल ने समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की कि उसकी जमीन का आपसी तौर पर बंटवारा हो चुका है, लेकिन दूसरा पक्ष आपसी समझौते को मानने से इंकार कर रहा है। डीएम ने तुरन्त ही राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं पुलिस अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर आपसी समझौते के आधार पर मामला निस्तारित कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव तथा उप जिलाधिकारी सदर जंग बहादुर यादव के अलावा संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि वह एसएसपी के साथ औचक रूप से समाधान दिवसों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे। समाधान दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
थाने में शिकायतों का रखरखाव खराब
डीएम और एसएसपी ने थाना बिनावर पहुंचकर समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के अलावा तहसील दिवसों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखने के लिए जब पंजिका का अवलोकन किया तो स्थिति खराब निकली। डीएम ने एसओ चन्द्रपाल सिंह से कड़ी नाराजगी जताकर सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने पाया कि माह जनवरी और मार्च में दो-दो प्रार्थना पत्र तहसील दिवसों के माध्यम से प्राप्त हुए थे, परन्तु निस्तारण का अंकन पंजिका में अब तक नहीं किया गया है। दोनों अधिकारियों ने निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए शिकायतकर्ताओं से वार्ता करनी चाही तो पंजिका में शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर भी दर्ज नहीं थे। इसके लिए भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
थानेवार प्रभारी अधिकारी नामित
बदायूं। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रात: 10 बजे से दो बजे के मध्य थानों में समाधान दिवस आयोजित होंगे। इसके लिए डीएम ने थानेवार प्रभारी अधिकारी नामित कर दिए हैं। इसके अलावा संबंधित पुलिस अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो के साथ ही अधिशासी अधिकारी अथवा खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सदर कोतवाली के लिए तहसीलदार सदर को प्रभारी अधिकारी नामित किया है। सिविल लाइंस थाने के लिए नायब तहसीलदार, थाना कादरचौक के लिए बीडीओ कादरचौक, बिनावर के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी मैदानी, कुंवरगांव के लिए बीडीओ सालारपुर, बिसौली के लिए तहसीलदार बिसौली, फैजगंज बेहटा के लिए बीडीओ आसफपुर, वजीरगंज के लिए नायाब तहसीलदार बिसौली, थाना इस्लामनगर के लिए बीडीओ इस्लामनगर, बिल्सी के लिए तहसीलदार बिल्सी, उघैती के लिए खंड विकास अधिकारी अम्बियापुर, थाना सहसवान के लिए तहसीलदार सहसवान, मुजरिया के लिए नायब तहसीलदार बिल्सी, जरीफनगर के लिए नायब तहसीलदार सहसवान, दातागंज के लिए तहसीलदार दातागंज, हजरतपुर के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, थाना उसावां के लिए बीडीओ उसावां, उसहैत के लिए नायब तहसीलदार दातागंज, अलापुर के लिए जिला उद्यान अधिकारी तथा थाना मूसाझाग के लिए खंड विकास अधिकारी समरेर को प्रभारी अधिकारी समाधान दिवस नामित किया गया है।