Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soil being dug up to 20 feet for Ganga Expressway, farm pond

बदायूं: सहसवान कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश के मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए

Thu, 16 Feb 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Soil being dug up to 20 feet for Ganga Expressway, farm pond
सहसवान कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

के मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए
- दो और आरोपियों के नाम सामने आए, पीड़ित पक्ष को डराने और षड्यंत्र रचने की धारा बढ़ाई
- सात फरवरी को मढ़ैय्या निवासी श्रीपाल ने की थी केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सहसवान कोतवाली में युवक के आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 19 जनवरी को दर्ज एफआईआर में केवल चार आरोपियों के नाम शामिल थे। आत्मदाह की कोशिश के प्रकरण के बाद पुलिस ने दो और आरोपियों के नाम बढ़ाए हैं। इसके अलावा उन पर डराने व षड्यंत्र रचने के तहत धारा भी बढ़ाई गई है।
विगत सात फरवरी को ग्राम केशोंपुर की मढ़ैय्या निवासी श्रीपाल ने सहसवान कोतवाली में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। इससे श्रीपाल गंभीर रूप से झुलस गया था। इस समय उसका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालों का आरोप था कि नौ जनवरी को आरोपी महेश और उसके परिवार वालों ने श्रीपाल के परिवार वालों के साथ मारपीट की थी। वह उससे पहले भी घर में घुसकर मारपीट कर चुके थे, लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार वालों ने कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इससे श्रीपाल ने तंग आकर कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश की थी। इस पर दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया गया। उसके बाद से पुलिस मामले में कार्रवाई में लगी थी। श्रीपाल के भाई वीरपाल ने 19 जनवरी को महेश, उसके बेटे राजवीर, विक्रम पुत्र जगदीश और पृथ्वीराज पुत्र उरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी विवेचना करते हुए इसमें दो आरोपी दुर्वेश और जोगेंद्र का नाम और शामिल कर लिया है। दर्ज मामले में केवल मारपीट और गालीगलौज का आरोप था। अब पुलिस ने उन पर पीड़ित पक्ष को डराने व षड्यंत्र रचने के तहत धारा बढ़ा दी दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेश, राजवीर, दुर्वेश, विक्रम और पृथ्वीराज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी में दर्ज मामले में दो और आरोपियों के नाम बढ़ाए गए हैं। इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। एक आरोपी जोगेंद्र की तलाश चल रही है।

पुलिस विभाग में इलेक्ट्रीशियन है जोगेंद्र
इस मामले में प्रकाश में लाया गया जोगेंद्र आरोपी महेश का बेटा है। वह कासगंज में पुलिस विभाग में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा है। पिछले मामलों में उसका नाम शामिल नहीं था, लेकिन आत्मदाह की कोशिश के मामले के बाद जोगेंद्र का नाम बढ़ा दिया गया है।


श्रीपाल की हालत में सुधार
आग में झुलसे श्रीपाल का बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। अब उसकी हालत में सुधार है। उसके भाई अनेकपाल ने बताया कि अब तक श्रीपाल के इलाज में साढ़े छह लाख रुपये खर्चे में आ चुके हैं। अभी चार लाख रुपये और मांगे गए हैं। इसका परिवार वाले इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed