फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Software engineer wife dies under suspicious circumstances in Budaun

बदायूं: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 06:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 10 Sep 2026 06:18 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। 

विज्ञापन
Software engineer wife dies under suspicious circumstances in Budaun
नीतू का फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- परिजन

विस्तार

बदायूं के उझानी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर मृतका के मायके वालों ने पुलिस से शिकायत की है। घटना के बाद से घर में ताला लगाकर आरोपी ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए गए हैं।

विज्ञापन


मृतका नीतू साहू (34 वर्ष) श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रामलीला मैदान के पास इलाके के निवासी विशाल की पत्नी थीं। विशाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनके दो साल का बेटा है। नीतू के मामा जगमोहन साहू ने पुलिस को बताया कि विशाल और उसके परिजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह उससे हरियाणा के गुरुग्राम में फ्लैट दिलाने के लिए रुपयों की मांग करते थे। 
विज्ञापन


नीतू ने जब अपने मायके वालों को उत्पीड़न के बारे में बताया तो उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने उझानी आकर पंचायत भी की, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। नीतू के पिता विनोद कुमार ने भी दामाद को समझाने का प्रयास किया था। आरोप है कि नीतू की पहले पिटाई की गई, फिर उसे फंदे पर लटका दिया गया। हालांकि ससुराल के लोग नाजुक हालत में उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही खिसक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों पर आरोप 
नीतू का मायका कासगंज में सोरों के गेट के पास जयरामनगर मोहल्ले में है। मायके वालों ने घटना में मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों को शामिल बताया है। सूचना के बाद पुलिस आरोपियों के घर भी गई, लेकिन दरवाजे पर ताला लटका मिला। पुलिस ने रात में ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराया गया है।

तीन दिन बाद बेटे का जन्मदिन 
विवाहिता नीतू की मौत से पहले दोनों पक्ष में पहले से सबकुछ सामान्य नहीं था। नीतू के बेटे के जन्मदिन को लेकर दो-तीन दिन में पारिवारिक कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम में किसे बुलाया जाना है और किसे नहीं, इसे लेकर कलह का माहौल भी बन गया था। बताते हैं कि नीतू ने खर्चे में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया, लेकिन फिर भी कलह होती रही। इसके बाद क्या हुआ... मायके पक्ष के लोगों के अलावा आरोपी पक्ष से कोई भी कुछ बताने को पुलिस के सामने नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed