फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   So far, 39 students have enrolled in the B.Sc. program.

Budaun News: बीएससी में अब तक 39 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
So far, 39 students have enrolled in the B.Sc. program.
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 से शुरू हुई बीएससी (बायो एवं मैथ्स ग्रुप) की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार और विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराकर प्रवेश ले लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ काउंसलिंग करानी होती है। फेस काउंसलिंग के लिए अभी दो दिन शेष हैं। ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते काउंसलिंग कराकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed