फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snakes entered the college, students ran away from classes

Budaun News: कॉलेज में घुसे सांप, कक्षाएं छोड़कर भागे विद्यार्थी

Tue, 12 Sep 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Snakes entered the college, students ran away from classes
कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज का मामला, अफरातफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/ कछला। कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह तीन-चार सांप निकल आने से छात्र और छात्राओं में अफरातफरी मच गई। शोर मचाया तो प्रधानाचार्य भी अपने कक्ष से बाहर निकल आए। शिक्षकों को दो सांप टॉयलेट के पास भी दिखे। सपेरों के आने से पहले ही सांप पीछे जंगल की ओर चले गए।
कॉलेज परिसर में इन दिनों बारिश का पानी भरा है। साथ ही पीछे से रेलवे लाइन की ओर से भी पानी आ गया है। सुबह कक्षाएं शुरू होने के बाद किसी छात्र की टॉयलेट के पास सांप पर नजर पड़ी। इसके बाद एक कक्षा में भी दो सांप देखे गए। छात्रों के शोर मचाने पर प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह समेत कई शिक्षक कक्षों से बाहर निकल आए। प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दो सांप टॉयलेट के पास भी देखे। इसके बाद प्रधानाचार्य ने पड़ोसी गांव के सपेरों को फोन किया।
विज्ञापन

शिक्षक अवधेश सक्सेना ने बताया कि सपेरों के आने से पहले ही सांप पानी में होकर पीछे जंगल की ओर चले गए। बाद में सपेरों ने परिसर समेत आसपास इलाके में सांपों की तलाश की, लेकिन कहीं पर भी कोई सांप नजर नहीं आया। सांपों की दहशत में कई छात्र तो घर चले गए। इसी दौरान प्रधानाचार्य को बारिश के चलते दो दिन अवकाश की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed