फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Smriti and Rajiv selected at state level in story telling competition

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में स्मृति और राजीव प्रदेश स्तर पर चयनित

Wed, 24 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Smriti and Rajiv selected at state level in story telling competition
बदायूं। ब्लॉक कारदचौक के मामूरगंज कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका स्मृति परमार और दहगवां ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधौनी के शिक्षक राजीव परमार का चयन प्रदेश स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में हुआ है। पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से रखी गई थी। अब यह दोनों शिक्षक प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रतियोगिता जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में 15 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसमें काफी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कहानी ‘खेल बने हमारी पहचान’ थीम पर आधारित प्रतियोगिता में पांच मिनट का समय दिया गया था। निर्धारित समय में प्रतियोगियों को अपनी कहानी को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना था। इसमें स्मृति परमार और अजय भटनागर ने बाजी मार ली। इन दोनों शिक्षकों का नाम बदायूं जिले की ओर से राज्य स्तर पर प्रतियोगियों की सूची में शामिल किया गया है। स्मृति परमार वर्ष 2015 से मामूरगंज विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। इससे पहले स्मृति परमार को पर्यावरण शिक्षा केंद्र लखनऊ की ओर से राज्य स्तर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed