{"_id":"537fb9b95198c5c945fca97c5bb0f663","slug":"smajwadi-party-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र का नहीं, अडानी और अंबानी का होगा बजट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र का नहीं, अडानी और अंबानी का होगा बजट’
बदायूं।
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि केंद्र की भाजपा
सरकार का बजट उनका अपना नहीं, अडानी और अंबानी का होगा।
राष्ट्रीय महासचिव अग्रवाल पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि थे। अधिकतर सवालों के जवाब में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। बजट को अडानी और अंबानी का बजट बताने के साथ ही भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इसे जनता जान चुकी है। दिल्ली में हार का यही कारण रहा। पिछले दिनों हैदराबाद के नेता उवैसी द्वारा दिए गए बयान कि वे अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तहादे मुस्लिमीन (एमआईएम) को उत्तरप्रदेश के चुनाव मैदान में उतारेंगे, पर अग्रवाल बोले, उवैसी भाजपा के एजेंट हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री को बार-बार हिदायत देने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में स्वस्थ लोकतंत्र है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कि एक आईएएस अधिकारी की क्लिपिंग उनके पास है, अग्रवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री जनता को अच्छा संदेश देने के लिए संबंधित आईएएस पर कठोर कार्रवाई करेंगे।
इससे पूर्व नवादा में प्रवेश के समय उप्र उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से संगठन के प्रदेश मंत्री अकील इस्माइल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यालय पर बैठक में हिस्सा लिया। इसमें जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, सदर विधायक आबिद रजा के अलावा पार्टी विधायक ओंमकार सिंह यादव, आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, हितेंद्र शंखधार, मोहशाम सिद्दीकी, बलवीर सिंह यादव, डॉ. शैलेष पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।