फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   smajwadi party

‘सपा ने पूरे किए सभी वायदे’

Sat, 14 Feb 2015 08:44 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Sat, 14 Feb 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
नगर के बाईपास मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पर शनिवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, साथ ही सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भइया ने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उतनी आज तक किसी भी सरकार में नहीं चलाई गईं। प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है। तब से प्रदेश में विकास का पहिया काफी तेज गति से घूम रहा है। सपा सरकार ने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदे पूरे कर दिए हैं। अन्य पार्टियों ने तो जनता को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा किया।
विज्ञापन

जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान ने कहा कि जितना विकास हमारे सांसद ने कराया है, किसी भी सांसद ने नहीं कराया। पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों की पार्टी रही है। उनके हितों को ध्यान में रखते ही योजनाएं बनाई है। जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर जिला सचिव रईस अहमद, वरिष्ठ सपा नेता हाजी अजमल खां, नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, विधानसभा अध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल, सुखवीर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, दीपक चौहान, अवधेश लड्डा, तहजीब खां, अनूप जैन, सुबोध कुमार सिंह, गोपाल वार्ष्णेय, नईम अब्बासी, विनोद कुमार, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अखिलेश यादव, राम रईस यादव, साबिर खां, मुन्नी देवी, शाहनवाज अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed