फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six private buses still running in redways color

Budaun News: रोडवेज के रंग में अब भी दौड़ रहीं छह निजी बसें

Tue, 27 Jun 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Six private buses still running in redways color
07 जून को प्रसारित की गई खबर
परिवहन निगम को सौंपी छह बसों की सूची
विज्ञापन

एआरएम ने कहा- पकड़कर तुरंत सीज करवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रोडवेज के रंग में रंगी निजी बसें अब भी शहर की सड़कों पर दौड़ रहीं हैं। ऐसे में दिल्ली-बदायूं रोड पर संचालित छह ऐसी ही फर्जी रोडवेज बसों को सूची एआरएम ने एआरटीओ को सौंपते हुए उनको पकड़कर सीज कराने के लिए कहा है।
दिल्ली-बदायूं रोड पर रोडवेज के रंग में रंगी फर्जी बसें चलने से परिवहन निगम को काफी नुकसान हो रहा है। यह फर्जी रोडवेज बसें परिवहन निगम की आमदनी में सेंध लगा रहीं हैं। विगत छह जून को उझानी कस्बे में तीन फर्जी रोडवेज बसें पकड़ी गईं थीं। इसके दूसरे दिन एक और बस पकड़ी गई। इसमें अब तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली पुलिस दोनों मामलों की विवेचना कर रही है तो परिवहन निगम भी अपने स्तर से ऐसी बसों की तलाश में था। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में परिवहन निगम की ओर से बदायूं-दिल्ली रूट पर कुछ लोग लगाए गए थे। उन्होंने रूट पर निरीक्षण करते हुए छह फर्जी बसों की सूची उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम धर्मेंद्र कुमार चौबे ने उन सभी बसों के नंबर एआरटीओ सोहेल अहमद को दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जैसे ही यह बसें दिखाई दें, तुरंत उनको सीज कर दें।

-
बदायूं-दिल्ली रूट पर कुछ लोगों को लगाया गया था। कुछ समाजसेवी लोग भी काम कर रहे हैं। उन्होंने लगातार निरीक्षण करके ऐसी छह बसों की सूची उपलब्ध कराई है। हमने एआरटीओ को बसों के नंबर दे दिए हैं। उनसे कहा है कि इन बसों को सीज करें।
- धर्मेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम

07 जून को प्रसारित की गई खबर

07 जून को प्रसारित की गई खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed