फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six people, including women, were injured in a scuffle and stone pelting.

Budaun News: मारपीट, पथराव में महिलाओं समेत छह लोग घायल

Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six people, including women, were injured in a scuffle and stone pelting.
उझानी में मारपीट और पथराव में घायल दोनों पक्ष के महिला पुरुष। संवाद
उझानी। जमीन की रंजिश को लेकर कुनबे के लोगों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष केे लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। मारपीट और पथराव में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली की है। गांव के ही रामभजन और गिरीश कुमार एक ही कुनबे के सदस्य हैं। जमीन की रंजिश को लेकर रविवार सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। महिलाओं समेत दोनों के परिवार के कुछ लोगों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव की वजह से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना का पड़ोस के लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल कर दिया गया। मारपीट और पथराव में रामभजन (33) पुत्र गनपत, उनकी पत्नी मोरश्री (31), बहन रेखा (22), शीतल (16) और दूसरे पक्ष से गिरीश (50) और उनकी बेटी रीता (18) घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेे दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़कर घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उपचार कराया। घायलों में रीता और रामभजन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।

उझानी में मारपीट और पथराव में घायल दोनों पक्ष के महिला पुरुष। संवाद

उझानी में मारपीट और पथराव में घायल दोनों पक्ष के महिला पुरुष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed