{"_id":"0f790bc0fa1739e8d5f0a686f1519be6","slug":"sitm-heat-electricity-heartless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम, बिजली बेरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम, बिजली बेरहम
badaun
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो आसमान से आग बरस रही है, दूसरे बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कई दिनों से आसमान से बरस रही आग के कारण जनसामान्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शाम तक लू अपना पूरा प्रभाव दिखा रही है। लू से बचने को घरों से निकलने वाले लोग चेहरों को कपड़े से ढक लेते हैं। मंगलवार को बदायूं का तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से गर्मी शबाब पर है। आलम यह है कि सुबह दस बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सिर्फ जरूरतमंद लोग ही घरों से खरीदारी आदि को निकलते हैं। लोगों के घरों में कैद रहने के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। कई दुकानदारों ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस साल कुछ ज्यादा ही गर्मी पड़ रही है। उनका कहना है कि पहले बीच-बीच में बरसात हो जाती थी जिसकी वजह से गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होती थी किंतु इस साल आकाश से बरस रही आग भी सितम ढा रही है।
विज्ञापन
बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
बदायूं। रिकार्ड गर्मी और लू के कारण हर कोई परेशान है। वहीं जिले में अंधाधुंध की जा रही बिजली की कटौती भी उसमें घी डालने का काम कर रही है। लोगों का कहना है यदि बिजली की कटौती बंद हो जाए तो गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे गर्मी अधिक पड़ रही है बैसे-बैसे बिजली की कटौती भी बढ़ रही है। अघोषित कटौती को बंद कराने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि में पूरी तरह खामोशी की चादर ओढ़े हुए हैं। लोग कह रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को चाहिए वह बिजली कटौती को बंद कराने के लिए तत्काल सार्थक कदम उठाएं, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन