फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sitapur constable sent to jail along with father for dowry murder

Budaun News: दहेज हत्या में सीतापुर का सिपाही पिता के साथ भेजा जेल

Tue, 24 Dec 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sitapur constable sent to jail along with father for dowry murder
जरीफनगर। दहेज हत्या के मामले में सीतापुर में तैनात सिपाही देवेंद्र व उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सिपाही की पत्नी का शनिवार को फंदे पर लटका हुआ शव बरामद हुआ था। इसके बाद मायके वालों ने सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बिल्सी के गांव गौथम निवासी रामेश्वर ने डेढ़ साल पहले बेटी प्रीति (25 वर्ष) की शादी थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दांदरा निवासी देवेंद्र से की थी। देवेंद्र पुलिस विभाग में सिपाही है। उसकी तैनाती इस समय सीतापुर जनपद में है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहता था। आरोप है कि कई बार सिपाही ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। सिपाही छुट्टी पर आया हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को दहेज के लिए फिर से दंपती में विवाद हुआ तो विवाहिता ने शाम को कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति देवेंद्र, राधेश्याम ससुर, जेठ रामसरन, उमाशंकर, देवर उमाशंकर व ननद कमला के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने पति देवेंद्र व ससुर राधेश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed