फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters tied Raksha Sutra on the wrists of their brothers and wished them a long life

Budaun News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी उम्र की कामना

Tue, 20 Aug 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied Raksha Sutra on the wrists of their brothers and wished them a long life
बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन जिले में धूमधाम से मनाया गया। अपराह्न 1:30 बजे के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। घरों में इस दौरान पकवान भी बने।
विज्ञापन


श्रावण मास की पूर्णिमा पर सोमवार को जिले में रक्षाबंधन मनाया गया। अपराह्न 1:29 बजे तक भद्राकाल होने के कारण सोमवार को 1:30 बजे से राखी बांधी गई। तिलक लगाकर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। सोमवार को भी राखी की खरीदारी हुई। हालांकि अधिकांश बहनों ने रविवार को ही राखियां खरीद ली थीं। किन्हीं कारणों से जो बहनें राखी नहीं खरीद पाईं उन्होंने सोमवार को खरीदी। इस कारण राखी के बाजार में भी ठीक ठाक भीड़ रही।
विज्ञापन



बिल्सी। नगर एवं देहात क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को कलाई पर राखी बांधी। बाजार भी गुलजार रहे। बदायूं एवं इस्लामनगर मार्ग पर निजी बस संचालकों की मनमानी के कारण बहनों को काफी परेशानी हुई। बसों में भीड़ होने से यात्री भी काफी परेशान रहे। रोडवेज बसों की संख्या भी कम पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने लंबी उम्र की कामना करते हुए भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने भी बहन को उनकी रक्षा का वचन दिया।

पांच घंटे जाम में फंसी रहीं बहनें

बिसौली। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया। पालिका ने नगर की सड़कों पर चूना डलवाया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था खराब दिखी। इससे बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां रोडवेज बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। यहां करीब पांच घंटे तक जाम रहा। संवाद






रक्षाबंधन पर जिले में डेढ़ करोड़ की मिठाई बिकने का अनुमान
बदायूं। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। दूरदराज जाने वाली और बाहर से आने वाली बहनों ने यहां भाइयों के लिए मिठाई खरीदी। अनुमान है कि रक्षाबंधन पर जिले में डेढ़ करोड़ रुपये की मिठाई बिक गई।
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाने का रिवाज है। पर्व पर मिठाई की जमकर बिक्री होती है। इसके लिए दुकानदारों ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी थी। दुकानों पर सोमवार सुबह से ही मिठाई की बिक्री होना शुरू हो गई थी। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण कई लोगों का व्रत था। ऐसे में खोए से बनी मिठाई खूब बिकी। देहात क्षेत्र में नगर व कस्बों में मिठाई के नाम पर मिलावटी मिठाई बेची गई। जिम्मेदार विभाग खामोश रहा। एक अनुमान के तहत जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की मिठाई रक्षा बंधन पर बिक गई। संवाद



हाईवे के पास सजीं मिठाई की दुकानें
वजीरगंज। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको मिष्ठान खिलाया। कस्बे में मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से भीड़ दिखाई दी। पर्व का फायदा उठाते हुए हाईवे पर कुछ जगहों पर जमकर मिलावटी मिठाई बेची गई। सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार आंखें बंद किए बैठे रहे। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

बिल्सी में अपने भाई को राखी बांधती बहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed