फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisiyan children in school Make a midday meal

सिसइयां स्कूल में बच्चे  खुद बनाते मिडडे मील

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sisiyan children in school Make a midday meal
मिडडे मील - फोटो : अमर उजाला
आदर्श ग्राम पंचायत में बच्चों की जान से होरहा खिलवाड़
विज्ञापन

 वजीरगंज ब्लाक के गांव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसइयां में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और रसोइए  की लापरवाही मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पढ़ने लिखने की उम्र में बच्चों से भीषण गर्मी और तपिश में जान के साथ खिलवाड़ करते हुए आग की लपटों के सामने बैठकर मिड डे मील बनाना पड़ रहा हैं, जबकि जिम्मेदार रसोइया अपने घर में आराम फरमाती है। साथ ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से हटाकर काम में लगा दिया जाता है। यह हाल पूर्व में आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत है। 
गांव सिसइयां की पूर्व प्रधान विद्यावती को राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है। इसी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मिड डे मील बनवाने का जानकारी आने पर अमर उजाला टीम मौके पर पहुंचकर हकीकत से रूबरू हुई तो, शिकायत सही पाई गई। मासूम बच्चे मिड डे मील बनाते नजर आए। छात्र सात के छात्र उपास और कक्षा आठ पास कर चुकी छात्रा मीरा मिड डे मील बनाती हुई मिली थी। बच्चे चूल्हे तहरी बनाते हुए मिले। मीरा  ने बताया कि रसोइया नहीं आई हैं। इसलिए वो लोग मिड डे मील बना रहे हैं। 
विज्ञापन

इतनी गर्मी में इन बच्चों मिड डे मील बनाते समय कोई अनहोनी हो जाए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। गांव वालों के मुताबिक तैनात रसोइया कभी मिड डे मील बनाने के लिए नहीं आती है। यह बच्चे लंबे समय से मिड डे मील बना रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीन गुप्ता से पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस संबंध में न तो मेरे पास तक कोई शिकायत आई है और न ही मेरी जानकारी में यह मामला है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
-ओमेंद्र त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी, वजीरगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed