{"_id":"665f8fbd6fac528fef0d3754","slug":"sirtaul-royal-indian-won-the-match-by-15-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-119880-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिरतौल रॉयल इंडियन ने 15 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिरतौल रॉयल इंडियन ने 15 रन से जीता मैच
विज्ञापन
नीरज पासवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट सिरतौल प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को मुकाबला सिरतौल सुपर किंग्स और सिरतौल रॉयल इंडियंस टीम के बीच हुआ।
टॉस सिरतौल रॉयल इंडियंस के कप्तान अखिल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट पर 115 रनों का स्कोर बनाया। इसमें कप्तान अखिल ने 35, अनमोल सिंह ने 23, सुमित ने 22 और आरव उपाध्याय ने 14 रनों का योगदान दिया।
सिरतौल सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए दया शर्मा और पारस सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स की टीम ने बेहतरीन तरीके से ओपनिंग जोड़ी ने 34 रन बनाए। एक के बाद एक विकेट गिरते रहने से कोई बल्लेबाज विकेट पर लंबी पारी नहीं खेल पाया।
विज्ञापन
पूरी टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान दया शर्मा ने 25, पारस सिंह ने 18 और रोहित ने 14 रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए सिरतौल रॉयल इंडियन के गेंदबाज नीरज ने तीन, जड्डू ने दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हो गए। अच्छी गेंदबाजी के दम पर मैच जिताने वाले खिलाड़ी नीरज पासवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पवन उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, वीरेश सिंह, धर्मपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, जयनारायण सिंह, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।