फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   signature campaign for nazeeb, post card sent to president

हस्ताक्षर अभियान के बाद राष्ट्रपति को भेजे पोस्टकार्ड

Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से लापता बदायूं के छात्र नजीब को दिल्ली पुलिस एक महीने बाद भी नहीं खोज सकी है। नजीब की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर हस्ताक्षर चलाने वाले बदायूं यूथ ने अब राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को बदायूं यूथ ने राष्ट्रपति को लगभग 700 पोस्टकार्ड भेजकर नजीब की बरामदगी की मांग की। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वेदो टोला निवासी नजीब जेएनयू में एमएससी का छात्र था। 14 नवंबर को नजीब का यूनिवर्सिटी कैंपस में ही छात्रों के एक गुट से विवाद हो गया था। इसके बाद नजीब 15 नवंबर को लापता हो गया। नजीब की बरामदगी की मांग को लेकर पिछले सप्ताह हस्ताक्षर अभियान चलाने वाले बदायूं यूथ ने छात्र नेता जिया अंसारी के नेतृत्व में बुधवार से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। अभियान से पहले हुई बैठक में जिया अंसारी, विनय राना, महेंद्र पाल ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। नजीब की जल्द बरामदगी न होने की दिशा में अभियान को व्यापाक रूप देने की भी बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टकार्ड अभियान का संचालन सद्दाम हुसैन मंसूर ने किया। पोस्टकार्ड अभियान में राजकुमार पाली, रवेंद्र कुमार, सितार उददीन, साकिब खां, मोहम्मद खालिद, रवि कुमार, आसिम अंसारी, मोहम्मद अनवर, सुधीर कुमार, रवि प्रकाश, अजय कुमार, अनस अंसारी, इमरान अहमद, शमशाद, काशिफ, छोटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed