{"_id":"6848842f46b318fe36077597","slug":"sick-woman-dies-murder-charge-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140941-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीमार महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीमार महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शहनाज का फाइल फोटो।
बदायूं। नाती के पास रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेटियाें ने भाई व भाभी पर हत्या का आरोप लगा दिया। यह सुन भाई-भाभी व उसकी साली घर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जहां बीमारी से मौत की पुष्टि हुई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी शहनाज बेगम (60) के पांच बेटियां व दो बेटे थे। उनकी एक बेटी की मौत हो गई थी, जिसके दो बेटे थे। शहनाज के पति फरीद ने अपने मकान की वसीयत मृतक बेटी के दोनों बेटों के नाम कर दी। बाद में बाकी चार बेटियों की शादी भी कर दी। कुछ समय पहले फरीद की मौत हो गई।
इसके बाद शहनाज अपने बेटे जावेद के पास रहने लगीं। जावेद की पत्नी गुलफसा मकान की वसीयत को लेकर सास को ताने देती थी। यह जावेद की बहनों को गलत लगता था। सोमवार की रात शहनाज की मौत हो गई। सूचना पर उसकी चारों बेटियां घर पहुंची तो भाई-उसकी पत्नी व उसकी साली पर मां की हत्या का आरोप लगाने लगीं।
विज्ञापन
भाई जावेद व परवेज ने समझाया कि वह बीमार थीं, लेकिन वे नहीं मानीं और पुलिस से मां की हत्या की शिकायत कर दी। इधर कार्रवाई से बचने के लिए जावेद अपनी पत्नी व साली के साथ घर से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। देर शाम आई रिपोर्ट में महिला की मौत बीमारी से ही होने की बात सामने आई।
पुलिस ने शव बेटियों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।