फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Ram procession taken out, welcomed with shower of flowers

Budaun News: श्रीराम शोभायात्रा निकाली, पुष्पवर्षा से स्वागत

Sun, 21 Jan 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram procession taken out, welcomed with shower of flowers
बिरूआबाड़ी मंदिर में श्रीराम उत्सव को लेकर की जा रही तैयारियां। संवाद
कल्याननगर के लोगों ने भी निकाली शोभायात्रा, कई जगह पर किया गया सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में रविवार को कई जगहों पर श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर के समय निकली शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।
रविवार को अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने श्रीराम शोभायात्रा निकाली जो शहर के पंजाबी मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद शोभायात्रा मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सराफा बाजार, टिकटगंज, पथिक चौक होते हुए मीराजी चौकी पर स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और जमकर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मणिकांत वैश्य, राहुल रस्तोगी, पीतेश गुप्ता, अनुप वैश्य, पंकज शुक्ला, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कल्याननगर गली नंबर सात के लोगों ने शोभयात्रा निकालकर प्रभु श्री राम का गुणगान किया। इस मौके पर धनपाल सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, दानवीर यादव, जीतपाल यादव, भूरे गुप्ता, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्री राम नगर कॉलोनी वासियों की ओर से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। बाद में प्रसाद वितरण हुआ।
सैदपुर। मंदिर मढ़ी पर रामायण का अखंड पाठ नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शुरू कराया गया।। ईओ अखिलेश दीक्षित ने विधि विधान से पूजा अर्चन की। भाजपा नगर संचालक कृपा शंकर शर्मा ने बताया कि अखंड पाठ का आरंभ सुबह 11 बजे पूजापाठ के साथ किया गया। सोमवार को रामायण के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वेदप्रकाश माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी, अंकित शर्मा , राजीव पाराशरी, मनोज माहेश्वरी, वेदप्रकाश शर्मा और मोहित शंखधार आदि लोगों समेत नगर के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
---------------------
मंदिरों से लेकर घर-घर हुई साफ-सफाई

बदायूं। दीपावली पर जिस तरह से लोग उत्साहित होकर अपने घरों की सफाई करते है। घरों की रंगाई-पुताई करते हैं ठीक वैसे ही श्री रामलला की मूर्ति की अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के सभी 22 थानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं मंदिरों से लेकर घर सजाए गए हैं।
रेहडिया शिव मंदिर पर मोहल्ले वासियों ने साफ सफाई की एवं रामायण का पाठ शुरू किया। ओमकार प्रजापति, हरिओम, झंडू प्रजापति, सोहनलाल आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में शिक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मीना मंच के बच्चों ने विद्यालय की साफ-सफाई कर स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया।
दबतोरी। क्षेत्र के ग्राम ललुआनगला, मुसियानगला, दौलतपुर, करेंगी, बीधानगला, जलालपुर, बिजौरी, दबतोरा, लक्ष्मीपुर , भरतपुर, पुरवा खेड़ा, सिरसांवा, करलावाला, परसिया आदि गांवों के ग्रामीणों ने दीपावली मनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्र के सभी मंदिरों को सजाया गया है।
दहगवां। यहां घर-घर जाकर भगवा झंडा दिया गया। नमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, ह्देश गुप्ता, विमल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कपिल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, दिनेश गिरी, रवि गुप्ता, राहुल गुप्ता, विमला देवी, मधु गुप्ता, सिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-
कार सेवकों को किया गया सम्मानित

बिसौली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अयोध्या में 1990 में कार सेवा आंदोलन में शामिल रहे राम भक्तों को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेश यादव ने फूल माला पहनाने के बाद राम दरबार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव कुमार अग्रवाल, देवकीनंदन निराले, कृष्ण मुरारी, पप्पू रस्तोगी, देवकीनंदन वार्ष्णेय, उमाशंकर मिश्रा, रूपेश मिश्रा, हरिओम शर्मा, मनीष कुमार, किशनवीर मिश्रा, जंडेल सिंह यादव, आशुतोष पाराशरी, शिवकुमार पाराशरी आदि मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed