फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Krishna's procession was taken out with great pomp

Budaun News: धूमधाम से निकाली गई श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

Thu, 21 Aug 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's procession was taken out with great pomp
श्रीकृष्ण शोभा यात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की झांकी। संवाद - फोटो : प्रभातफेरी निकालते बच्चे।
ककराला। मुस्लिम बहुल्य कस्बा ककराला में श्रीकृष्ण शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने राधा-कृष्ण की आरती उतारी। इसके बाद धर्मध्वजा लेकर अगुवाई कर शोभायात्रा की शुरुआत की। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहल्ला साहूकारा, घास बाजार, मेन बाजार, अलापुर चौराहा, होली चौक, मंदिर चुन्नी लाल, मियांजान तिराहा, गढ़ी पश्चिमी, वाल्मीकि बस्ती, राठौर बस्ती होती हुई श्री शिव भोले बाबा धाम पर संपन्न हुई। इसमें ढोल-नगाड़ों के साथ श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु कान्हा के भजनों पर रंग गुलाल उड़ाते और नाचते हुए चल रहे थे। इसमें तमाम लोग हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल का जयघोष करते नजर आए। छतों से महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए शीतल जल, फल आदि की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान कृष्ण की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में प्रतिमाओं के अलावा देव स्वरूप में नन्हे मुन्ने बच्चे भी शामिल हुए। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। यात्रा में सुभाष भारद्वाज, कुणाल खान, कादरचौक ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, सुमित अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में एसओ अलापुर उदयवीर सिंह, ककराला चौकी इंचार्ज सुमित कुमार, एसआई रामनाथ कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के अलावा यातायात पुलिस के भी जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed