फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shots fired in children's dispute, five injured including former head

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, पूर्व प्रधान समेत पांच घायल

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shots fired in children's dispute, five injured including former head
दातागंज। दातागंज के पलिया गांव में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में विवाद बढ़ा तो गोलियां चल गईं। इसमें एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक किसान के पेट में गोली लग गई। घटना में पूर्व प्रधान समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। एसएसपी व एसपी सिटी ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि पूर्व प्रधान महेंद्र के परिवार से जुड़े धीरेंद्र की बिरादरी के ही पड़ोसी अर्जुन से पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार रात दोनों पक्ष के बच्चों में किसी बात पर बहस हुई तो झगड़ा बढ़ता चला गया। इस बीच अर्जुन पक्ष ने पूर्व प्रधान पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली 40 वर्षीय धीरेंद्र को पेट में लगी तो वह गिर पड़े। उनके अलावा उनके पक्ष का राजकुमार भी गोली लगने से घायल हो गया। पूर्व प्रधान महेंद्र फायरिंग की सूचना पर पहुंचे तो उन्हें भी छर्रे लग गए। उनके अलावा रवि, सनी व शिवकुमार भी छर्रे लगने से घायल हुए।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह पुलिस लेकर गांव पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इनमें धीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें दातागंज सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें बदायूं रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया गांव में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक ग्रामीण के पेट में गोली लगी है, वह भी खतरे से बाहर है। बाकी लोग ठीक हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed