{"_id":"630bc19910b93b2b76165fa6","slug":"shot-the-elderly-sleeping-on-the-tubewell-badaun-news-bly495824030","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग को गोली मारी
विज्ञापन
वजीरगंज/बगरैन (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पेंपल में शनिवार रात एक और घटना हो गई। अपने ट्यूबवेल पर सो रहे 62 वर्षीय ओमप्रकाश को गोली मार दी। गोली उनके कंधे को छूकर निकल गई। उनके भतीजे ने नजदीक गांव के दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ग्राम पेंपल निवासी ओमप्रकाश शनिवार रात गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। ओमप्रकाश के भतीजे ब्रहमपाल ने बताया कि दो दिन पहले उनका नजदीकी गांव इटौआ निवासी जगपाल और उसके भाई श्यामू से विवाद हो गया था। झगड़े की शुरुआत बच्चों से हुई थी। वह खेत पर गए थे। वहीं उनके बीच मारपीट हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों भाई रंजिश मान रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को उनके साथ गालीगलौज की। इस संबंध में ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसमें दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही थी। फैसला होता, इससे पहले शनिवार रात दोनों आरोपी अपने साथी को लेकर उनके ट्यूबवेल पर पहुंच गए और उन्होंने ओमप्रकाश को गोली मार दी।
गनीमत रही कि गोली उनके कंधे को छूकर निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने देर रात पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्रह्मपाल ने जगपाल और श्यामू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई। विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।