{"_id":"6260550395c318224b297b09","slug":"shobha-yattra-badaun-news-bly482172829","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल
विज्ञापन
अद्भुत रूप में सजी हनुमान की झांकी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हनुमान जन्मोत्सव समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की शृंखला में शहर में हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। यह शहर के हरप्रसाद मंदिर से शुरू होकर विरुआबाड़ी मंदिर, टिकटगंज, खैराती चौक, नेहरू चौक, लोटनपुरा, परशुराम चौक, कैलाश टॉकीज, मम्मन चौक, पुराना बाजार होते हुए विरुआबाड़ी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में खासतौर से खैराती चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भागीदारी की। वहां शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई।
शोभायात्रा में दिल्ली, आगरा, बुलंदशहर, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ आदि जगहों की झांकियां और अखाड़े शामिल हुए। संजीवनी बूटी लेकर जाते हुए हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। काफी संख्या में फोर्स शोभायात्रा के साथ रहा। इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, राकेश गुप्ता, धीरज सक्सेना, सुभाष शर्मा, शिव कुमार वर्मा, हरिओम पाठक, शिवम जौहरी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

शोभा यात्रा मे राम दरबार।संवाद- फोटो : BADAUN
विज्ञापन