फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivteras today, Kanwariyas left for Jalabhishek from Kachla

Budaun News: शिवतेरस आज, कछला से जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए कांवड़िये

Fri, 02 Aug 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 02 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Shivteras today, Kanwariyas left for Jalabhishek from Kachla
कछला घाट से कांवड़ यात्रा पर निकले ​शिवभक्त। संवाद
उझानी/ कछला। सावन माह की शिवतेरस पर जलाभिषेक करने के लिए कछला से कांवड़िये रवाना हुए। इस दौरान कांवड़ यात्रा में आस्था संग राष्ट्रप्रेम का समागम भी नजर आया। गंगाघाट से निकलीं कांवड़ियों की अधिकतर टोलियों में धर्मध्वज के साथ तिरंगा भी लहरा रहा है। भोले के भजनों पर थिरकते कांवड़ियों में देशभक्ति का जज्बा भी कम नजर नहीं आता।
विज्ञापन

गंगाघाट से शिव मंदिरों की ओर निकलीं शिवभक्तों की टोलियों में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था दिख रही है। भगवान भोलेनाथ के चित्र वाले ध्वज की तो पहले से ही भरमार है। वहीं, कांवड़ियों के वाहनों पर तिरंगे भी खूब लहराते हुए दिख रहे हैं। तिरंगा को लेकर कांवड़ियों में आंवला की टोली में शामिल प्रेमचंद्र ने बताया कि राष्ट्र हो या धर्म महत्व दोनों का है। देशभक्ति का जज्बा कभी कम नहीं हो सकता। बता दें कि दुकानों पर तिरंगा भी खूब बिक रहे हैं। देशभक्ति के स्टीकर भी बाजार में हैं। इन्हें भी वाहनों पर चस्पा किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और लोडर वाहनों पर लगे डीजे साउंड सिस्टम पर कभी भोले के भजन सुनाई देते है तो कभी रास्ते में देशभक्ति के गीतों पर थिरकते कांवड़ियों को देख राहगीर भी झूम उठते हैं।
विज्ञापन


लगातार 18वीं बार जलाभिषेक करेंगे भोपतपुर के भक्त
- पीलीभीत में बरखेड़ा के गांव भोपतपुर के शिवभक्तों की टोली ने बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ यात्रा शुरू की। गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद भोपतपुर के कैलाशपति शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले कांवड़ियों में आदित्य तिवारी और सोमनाथ ने बताया कि 18 साल से उनके गांव की टोलियां जलाभिषेक कर रही हैं।

कछला घाट से कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त। संवाद

कछला घाट से कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed