फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She returned to her parents' house on the third day of marriage and said- I will not go to my in-laws' house now

Budaun News: शादी के तीसरे दिन लौटी मायके, बोली- अब नहीं जाऊंगी ससुराल

Sun, 17 Nov 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
She returned to her parents' house on the third day of marriage and said- I will not go to my in-laws' house now
दातागंज। शादी के तीसरे दिन शनिवार को मायके पहुंची दुल्हन ने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी 13 नवंबर बुधवार को जनपद शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से की थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया। शनिवार को वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया। दुल्हन ने मायके में आते ही दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी से कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। जब दुल्हन से कारण पूछा गया तो उसने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया। यह सुनकर दूल्हे के परिजनों ने उसका मेडिकल कराने की बात कही। मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों में शादी में दिया गया दान दहेज वापस करने की सहमति बन गई। इसके बाद दूल्हा पक्ष बगैर दुल्हन के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed