{"_id":"68853695fc28a5aa5d098175","slug":"shahjahanpur-youth-dies-in-auto-accident-cousin-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143952-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऑटो की टक्कर से शाहजहांपुर के युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऑटो की टक्कर से शाहजहांपुर के युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल
विज्ञापन
सुधीर। फाइल फोटो
सैदपुर(बदायूं)। वजीरगंज थानाक्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव नदवारी के पास शनिवार रात ऑटो व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उनका मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शाहजहांपुर जिले के कलान थानाक्षेत्र के गांव भुड़ेला निवासी सुधीर (30) पुत्र रामभजन अपने मौसेरे भाई हिमांशु जोशी के साथ बाइक से बिसौली के गांव मई बसई रिश्तेदारी में जा रहा था। रात आठ बजे करीब वजीरगंज क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर गांव नदवारी के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में सुधीर व हिमांशु जोशी बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर गए। सिर के बल गिरने से सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने ऑटो की तलाश में जुट गई है।
बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
सैदपुर। वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव करेंगी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में निजामपुर गांव का सर्वेश कुमार व सैदपुर निवासी आले हसन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षतिग्रस्त बाइकें थाने में खड़ी कर ली गई है।