फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shaheed bhagat singh

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Feb 2015 08:40 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 14 Feb 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
shaheed bhagat singh
कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को शहीद दिवस  का आयोजन कर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

 युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित गोष्ठी में प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह यादव ने कहा कि 14 फरवरी 1931 को तीनों शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी और यह तीनों युवा देश के लिए हंसते हुए फांसी पर झूल गए थे। देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले इन शहीदों की शहादत को भूला नहीं जा सकता है। आज का दिन भारतवासियों को याद दिलाता है कि युवाओं ने कैसे देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष शेखर साहू ने भी विचार रखे। पीयूष रंजन यादव ने कहा कि आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि जिन शहीदों ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, उस देश की एकता और अखंडता की हमें रक्षा करना चाहिए। इस मौके पर पवन गौतम, अवधेश शर्मा, इंद्रजीत यादव, प्रवीन कुमार, राजेश सिंह चौहान, बाबा अखंड नंद, वीरपाल सिंह, सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, कृपाल सिंह, रामप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed