{"_id":"622278b342f09c3a4f4a67cd","slug":"shadab-reached-at-home-badaun-news-bly477243185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयाज, मुहिता के बाद शादाब की भी यूक्रेन से घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयाज, मुहिता के बाद शादाब की भी यूक्रेन से घर वापसी
विज्ञापन
बार्डर पर शादाब ने कैमरे में कैद तस्वीर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले बदायूं के दस विद्यार्थियों में एक छात्रा और दो छात्रों की घर वापसी हो गई है। यूक्रेन से निकलकर हंगरी और रोमानिया में शरण लिए बदायूं की एक छात्रा और छह छात्रों की वापसी बाकी है। इनमें तीन छात्रों की वापसी रविवार तक हो सकती है। परिवार वालों को उनकी फ्लाइट के दिल्ली उड़ान भरने का इंतजार है।
शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी छात्र मोहम्मद अयाज अंसारी की सोमवार देर रात यूक्रेन से घर वापसी हुई थी। कबूलपुरा निवासी छात्रा मुहिता रोमानिया के शेल्टर होम में चार दिन शरण लेने के बाद बृहस्पतिवार देर रात घर पहुंची थीं। सहसवान के शादाब भी शुक्रवार तड़के घर पहुंच गए। अब बगरैन के आकाश गुप्ता, डीएम रोड निवासी आनंद यादव, बिसौली के सीकरी निवासी सादिक, इस्लामनगर के ओसामा, इमरान, तौहीद आलम और बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक की प्रतीक्षा की घर वापसी का इंतजार है। इनमें आकाश और आनंद शुक्रवार देर शाम एयरपोर्ट के लिए निकले हैं। शनिवार देर रात वह घर पहुंच सकते हैं। आकाश के पिता राजीव गुप्ता और आनंद के पिता राघवेंद्र यादव को फ्लाइट के रोमानिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का इंतजार है।
बिसौली के सीकरी निवासी दानिश भी शुक्रवार को रोमानिया से दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते हैं। इस्लामनगर के ओसामा, इमरान और तौहीद की फ्लाइट को लेकर शुक्रवार देर शाम तक स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। परिवारवालों ने बताया कि तीनों छात्र हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के एक होटल में ठहरे हुए हैं।