{"_id":"6a9dc287b73265b1ec09d19e","slug":"sex-racket-busted-in-bisauli-two-young-women-and-ten-young-men-apprehended-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172514-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, दो युवतियां और दस युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, दो युवतियां और दस युवक पकड़े
विज्ञापन
रानेट चौराहे स्थित गेस्ट हाउस से युवती को पकड़ कर ले जाती पुलिस। संवाद
बिसौली। रानेट चौराहा स्थित जय भोले गेस्ट हाउस पर रविवार शाम पुलिस ने छापा मारा। छापे में पुलिस ने गेस्ट हाउस से दो युवतियों, टेंपो चालक, गेस्ट हाउस मालिक, संचालक समेत 12 लोगों को पकड़ा है। दोनों युवतियां मुरादाबाद की बताई जा रही हैं। पुलिस ने युवतियों को लेकर आए टेंपो और दो स्कूटर भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बिसौली कोतवाली के रानेट चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में पिछले करीब दो माह से देह व्यापार संचालित होने की चर्चाएं थीं। रविवार शाम आसपास के दुकानदारों ने गेस्ट हाउस में कुछ युवक-युवतियों के मौजूद होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और कोतवाल सर्वेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
गेस्ट हाउस की तलाशी के दौरान पुलिस को दो युवतियां और दस लोग मिले। पूछताछ के बाद सभी को पुलिस अपने साथ ले गई। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के अनुसार, पकड़े गए लोगों में गेस्ट हाउस मालिक और संचालक भी हैं। पुलिस जानकारी कर रही है कि गेस्ट हाउस में कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं। इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सुधांशु वार्ष्णेय, सौरभ उर्फ छोटू, विक्की, भगवानदास, होशियार सिंह, अमन गुप्ता, संजीव गुप्ता, अर्जुन, अंकित और शानू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चौकी से करीब सौ कदम दूर चल रहा था देह व्यापार
रानेट चौराहा पर जिस गेस्ट हाउस में पुलिस ने कार्रवाई की, वहां देह व्यापार करीब दो माह से संचालित होने की चर्चा है। खास बात यह है कि घटनास्थल से बमुश्किल सौ कदम की दूरी पर अस्थायी पुलिस चौकी है। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 20 दिन पहले हल्का दरोगा और कोतवाली पुलिस को भी गेस्ट हाउस में चल रही गतिविधियों की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव को सूचना दी, जिसके बाद छापामार कार्रवाई की गई।
छापे के दौरान पहुंचीं लग्जरी गाड़ियां बनीं चर्चा का विषय
छापामार कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस परिसर के आसपास दो लग्जरी गाड़ियां खड़ी होने की बात सामने आई। दुकानदारों के मुताबिक, एक वीआईपी जैसी गाड़ी कुछ देर गेस्ट हाउस के पास रुकी और फिर बिसौली की ओर चली गई। इसके अलावा एक थार के भी बार-बार गेस्ट हाउस के आसपास आने की चर्चा है। कार्रवाई के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो थी, जिस पर कथित तौर पर कोई पदनाम लिखा था।
बिसौली क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी। सीओ बिसौली के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो युवतियों सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण