फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven new dengue patients were found, two women died of fever in Usawan

डेंगू के सात नए रोगी मिले, उसावां में बुखार से दो महिलाओं की मौत

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue patients were found, two women died of fever in Usawan
बदायूं। तापमान में कमी आने के साथ डेंगू रोगियों की संख्या में कमी आने लगी है। रविवार को डेंगू के सात नए रोगी मिले हैं। इस दौरान उसावां में बुखार से दो महिलाओं की मौत भी हुई है। कई दिन के बाद डेंगू के नए रोगियों की संख्या दहाई के अंक से नीचे आई है।
विज्ञापन

हाल के दिनों में डेंगू का व्यापक प्रकोप रहा। रोज मिलने वाले नए रोगियों की संख्या 30 के पार हो गई थी। जिले में बुखार और डेंगू से सिलसिलेवार मौतें भी हो रही थीं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 15 स्थानों पर कैंप लगाए गए। बुखार पीड़ितों की जांच में दो लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। 418 एलाइजा जांच में सात लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। 48 लोगों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को डेंगू के सक्रिय रोगियों की संख्या घट कर 170 पर आ गई है। इधर, उसावां के वार्ड नंबर चार में राजीव गुप्ता की 32 वर्षीय पत्नी प्रीति की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रीति को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह गर्भवती थीं। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड के जंगबहादुर की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी भी बुखार से पीड़ित थीं। उनका बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। डेंगू से मौत होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed