फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Service of corrupt contract worker terminated, only transfer of Chief Pharmacist

भ्रष्टाचारी संविदा कर्मी की सेवा समाप्त, चीफ फार्मासिस्ट का सिर्फ तबादला

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Service of corrupt contract worker terminated, only transfer of Chief Pharmacist
बदायूं। एआरवी के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में तीसरे दिन कार्रवाई की गई है। सहसवान सीएचसी के चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी विकास वर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ककराला अस्पताल में तबादला किया गया है।
विज्ञापन

सहसवान सीएचसी का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसमें चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी विकास वर्मा और चीफ फार्मासिस्ट जगप्रसाद भारती एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बदले कोल्हाई के एक युवक से रुपये वसूल रहे थे। पहले सौ रुपये विकास वर्मा ने लिए और बाद में एआरवी की डोज देने से पहले सौ रुपये जगप्रसाद भारती ने वसूल किए। जगप्रसाद भारती पर यूं तो लंबे समय से भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप लगते रहे हैं लेकिन साक्ष्यों के बाद भी उस पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। इस बार भी सोमवार को उसके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ सहसवान से ककराला तबादला किया गया है। हालांकि, संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास वर्मा की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी इस बात को तो मान रहे हैं कि वीडियो में जग प्रसाद एआरवी के लिए रिश्वत ले रहा है लेकिन उसके खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उसकी बर्खास्तगी के लिए शासन को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी विकास वर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। फार्मासिस्ट जग प्रसाद भारती का तबादला सहसवान से ककराला किया गया है। जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जा रहा है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed